उत्तराखंड में शनिवार देर रात को चामोली जिले के घाट में भारी बारिश के कारण धुर्मा गांव के सामने मोक्ष नदी के मुहाने पर बादल फट गया। इससे पूरे इलाके में चीख पुकार मची हुई है। तस्वीरें देखिए...
2 of 6
चमोली में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
बादल फटने के कारण पूरे इलाके के लोग पानी से परेशान हैं। धुर्मा इंटर कॉलेज सहित कई आवासीय मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही नदी का कटाव भी बढ़ गया है, जिसके कारण कई नालियां और कृषि भूमि भी बह गई।
3 of 6
चमोली में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाइवे गोविंदघाट में अभी भी बंद है। यहां लोक निर्माण विभाग और बीआरओ की जेसीबी हाइवे को खोलने में लगी हैं। घांघरिया से तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच रहे हैं। इसके चलते बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा रुकी हुई है।
यात्रियों को वहां से निकालने के लिए बीआरओकी टीम गोविंदघाट में वैली ब्रिज लगाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, गोविंदघाट गुरुद्वारे के पास आए मलबे को हटाने का काम भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
5 of 6
चमोली में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार रात भी चमोली के गोविंदघाट और थराली के गुड़म गांव में व पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ था। इस दौरान टीमटीया में एक मकान ढह गया था, जिसमें राम सिंह धर्मशक्तू नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।