{"_id":"63039ff5a6946d11a75cc1f4","slug":"cloud-burst-in-tehri-search-operation-continues-to-find-five-people-buried-under-debris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनों की तलाश: अतिवृष्टि से मलबे में दबे पांच लोगों का नहीं लग रहा पता, मिलने की आस में पथरा गई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों की तलाश: अतिवृष्टि से मलबे में दबे पांच लोगों का नहीं लग रहा पता, मिलने की आस में पथरा गई आंखें
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिहरी में मलबे में दबे लोगों को तलाशती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के टिहरी में अतिवृष्टि के बाद मलबे के ढेर में दबे मकान में पांच लोगों का तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। दबे लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मलबा खोदने में जुटे हैं लेकिन हाथ फिर भी खाली है।
डीएम ने बताया कि घटनास्थल से एक किमी तक मलबा हटाने के बाद भी लापता लोग नहीं मिल पाए हैं। टीम मंगलवार को फिर से अभियान चलाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने घटना में मारे गए राजेंद्र सिंह के आश्रितों को चार-चार लाख राहत राशि के चेक दिए हैं।
19 अगस्त तड़के अतिवृष्टि से जौनपुर ब्लॉक के कुमाल्डा क्षेत्र में भारी तबाही हुई जिससे ग्वाड़ गांव में दो परिवारों के सात लोग मलबे में दब गए थे। इसी दिन ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के शव बरामद कर लिए थे लेकिन कमांद सिंह और उनके परिवार के चार लोग अभी भी लापता हैं।
2 of 5
टिहरी में मलबे में दबे लोगों को तलाशती टीम
- फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम तलाशी अभियान चला रही है। डीएम डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि ग्वाड़ गांव में घटनास्थल से एक किमी तक टीम ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
3 of 5
टिहरी में मलबे में दबे लोगों को तलाशती टीम
- फोटो : अमर उजाला
आपदा से क्षतिग्रस्त जौनपुर ब्लॉक के कद्दूखाल-सत्यों मोटर मार्ग पर सोमवार को 54 किमी तक यातायात बहाल करने में प्रशासन को कामयाबी मिल गई। कद्दूखाल से लालपुल तक वाहनों का संचालन शुरू हो चुका है लेकिन लालपुल से आगे नौ किमी सड़क अभी भी पूरी तरह से यातायात के लिए बंद है। डीएम डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि लालपुल से आगे सड़क खुलने में एक-दो दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिहरी में मलबे में दबे लोगों को तलाशती टीम
- फोटो : अमर उजाला
सौंग नदी के उस पार बसे रगड़ गांव को प्रशासन ने ट्राली से जोड़ने की योजना बनाई है। गांव की सड़क आपदा की भेंट चढ़ गई है जिससे लोग गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं। पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो चुक है। गांव के समीप बह रही सौंग नदी उफान पर है। आवागमन का कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण रगड़ गांव में खाद्यान्न सामग्री पहुंचाना चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क की मरम्मत होने तक प्रशासन ने रगड़ गांव तक आवागमन करने के लिए ट्राली लगाने का निर्णय लिया है। डीएम डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि सौंग नदी के पार रगड़ गांव पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ट्राली लगाई जाएगी। तीन-चार दिन के भीतर ट्राली लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। चिफल्टी गांव के लिए सिंचाई विभाग की सड़क से वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।