फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: क्रिसमस पर पर्यटकों से गुलजार रही पर्यटन नगरी मसूरी और धनोल्टी, देहरादून में लगा जाम, तस्वीरें

Sat, 25 Dec 2021 05:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Dec 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
christmas 2021: tourist town dhanaulti buzzing with tourists on Christmas today, see photos
धनोल्टी और मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस की छुट्टी के एक दिन पहले से सैलानियों का पर्यटन नगरी मसूरी और धनोल्टी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिससे 25 दिसंबर को भी धनोल्टी पर्यटकों से गुलजार रही। वहीं दिनभर देहरादून के जाम की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही नए साल का जश्न मनाने के लिए धनोल्टी और कोटी कालोनी अभी से पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। नए साल के स्वागत के लिए धनोल्टी सहित, बुरांशखंडा, कद्दूखाल, काणाताल में स्थित होटल, रिजॉर्ट, कैंप और ईको हट्स एडवांस में बुक हो गए।



होटल व्यवसायियों ने भी आगंतुक मेहमानों के लिए बोन फायर और संगीत की सुविधा जुटाई है। सैलानियों की अच्छी-खासी आमद से होटल व्यवसायियों में खुशी की लहर है। वहीं शनिवार को मसूरी में भी धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशू से प्रार्थना की गई।

ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने घरों को विशेष लाइटों से सजाया। मैथोडिस्ट चर्च के पादरी पास्टर विवेक साइमन चंद ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए क्रिसमस का पर्व मनाया गया, इस दौरान सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ ही मास्क का प्रयोग किया गया।

christmas 2021: tourist town dhanaulti buzzing with tourists on Christmas today, see photos
धनोल्टी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नए साल के लिए हिल स्टेशन मसूरी, धनोल्टी और आसपास के होटल, रिजॉर्ट और कैंप की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंचे। जिससे बुरांशखंडा से लेकर काणाताल तक 50 फीसदी होटल और रिजॉर्ट मेहमानों से भरे रहे। नए साल के लिए तो पूरे क्षेत्र में अभी तक करीब 80 फीसदी होटल और रिजॉर्ट बुक किए गए हैं। होटल और रिजॉर्ट व्यवसायियों ने भी बाहर से आ रहे सैलानियों की सुविधा के लिए बोन फायर और संगीत आदि की सुविधाएं जुटाई हैं।

christmas 2021: tourist town dhanaulti buzzing with tourists on Christmas today, see photos
धनोल्टी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस की छुट्टी पर हिल स्टेशन पहुंचे पर्यटकों ने बोन फायर और संगीत का लुत्फ उठाने के साथ ही हल्के बादलों के बीच निकली गुनगुनी धूप में ईको पार्क की सैर की। धनोल्टी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह बेलवाल ने बताया कि क्रिसमस पर करीब 50 फीसदी होटल बुक थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए अभी तक 80 फीसदी होटल, रिजॉर्ट और कैंप के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मुंबई और देहरादून के पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
christmas 2021: tourist town dhanaulti buzzing with tourists on Christmas today, see photos
मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

धनोल्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर रमोला, देवेंद्र बेलवाल, ईको पार्क के सचिव तपेंद्र बेलवाल, मनोज उनियाल और सोबन सिंह गुसाईं ने बताया कि हिल स्टेशन धनोल्टी में क्रिसमस से ही पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जिससे सभी व्यापारियों का व्यवसाय भी खूब चल रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बेलवाल ने कहा कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
christmas 2021: tourist town dhanaulti buzzing with tourists on Christmas today, see photos
मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस की छुट्टियों के साथ ही नए साल के स्वागत के लिए नए डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहे कोटी कालोनी और डोबरा-चांठी भी पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। वहां आसपास गांव में स्थित होमस्टे पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए अभी तक करीब 60 फीसदी होमस्टे बुक किए गए हैं। इस बीच और बुकिंग आने की उम्मीद है। कोटी कालोनी में स्थित टिहरी बांध की झील में बोटिंग के लिए भी एक-दो दिन से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed