फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chowkidar heinous crime with six year old girl in haridwar postmortem report revealing 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चौकीदार की हैवानियत, 6 साल की मासूम से हत्या के बाद किया दुष्कर्म

Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar heinous crime with six year old girl in haridwar postmortem report revealing 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चौकीदार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बेरहमी से कत्ल कर छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। हालांकि शनिवार को ही आरोपी चौकीदार सोनू सानी ने कत्ल के बाद शव से दुष्कर्म करने की बात कबूल ली थी। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


श्यामपुर क्षेत्र के चिड़ियापुर में एक मुर्गी फार्म के चौकीदार सोनू सानी पुत्र शिवचरण निवासी प्रीतमगढ़ मंडावली बिजनौर ने कैंपस में गेहूं की फसल काट रहे बिजनौर के थाना मंडावली के परिवार की छह वर्षीय बालिका को अगवा कर नजदीक के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ दूरी पर जंगल से मासूम का खून से लथपथ शव मिला था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से मासूम के कपड़े बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chowkidar heinous crime with six year old girl in haridwar postmortem report revealing 

घटना के बाद मृतका के पिता ने बेटी की हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, चिकित्सकों के पैनल ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मासूम के साथ बड़ी ही बेरहमी से दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पुलिस अफसर अभी सीधे-सीधे इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि रविवार होने के चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस तक पहुंची नहीं है। 

लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने इस बात को स्वीकारा है। इधर, जघन्य हत्याकांड की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की अगुवाई में आरोपी सोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed