फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath 2022: नहाय खाय के साथ कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व, उत्तराखंड में ऐसे हो रही तैयारियां, तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 07:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Will Start from 28 october in uttarakhand
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल का सबसे प्रमुख छठ पर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ का पर्व मनाएंगे। हरिद्वार में नहाय खाय की रस्म से पहले महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। 31 अक्तूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलने के साथ ही छठ का समापन हो जाएगा। 



उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के हजारों लोग हरिद्वार में रहते हैं। बीएचईएल के अलावा सिडकुल, बहादराबाद औद्योगिक इकाइयों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में नौकरी पेशे से जुड़े हुए हैं। हर साल हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में छठ पर्व पर आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं छठ मैया की उपासना करती हैं। 

Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम

पूर्वांचल जन जागृति संस्थान संस्थापक अध्यक्ष कमलेश्वर मिश्र ने बताया कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया का पूजा करने महापर्व है। इस पर्व पर उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पूजा पर छठी मैया की पूजा और लोकगीत गाया जाता है। चार दिनों तक चलने छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां की गई हैं। पूजा-अर्चना से लेकर छठ को लेकर दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ शुरू हो जाएगा। 

Chhath Puja 2022 Will Start from 28 october in uttarakhand
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देहरादून में 18 घाटों पर छठ पूजन होगा। पूर्वा सांस्कृतिक मंच समेत तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाटों की साफ सफाई व देखरेख का जिम्मा इंदल यादव एवं अखिलेश यादव को सौंपा गया, जबकि घाटों की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी रामविलास यादव, सूचनाओं का समन्वय अजित कुमार झा, गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था जगदानंद झा एवं शारदा प्रसाद को और घाटों पर छठ व्रतियों को सहयोग व समन्वय के लिए मंच की सचिव डॉ. नूतन स्मृति को जिम्मेदारी दी गई।

Chhath Puja 2022 Will Start from 28 october in uttarakhand
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

घाटों पर आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा के लिए मंच के कोषाध्यक्ष डॉ. एएन पांडेय की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी घाटों पर एक साथ आरती और अर्घ्य के लिए मंच के सचिव डॉ. अनंतमणि त्रिवेदी एवं डॉ. नूतन स्मृति को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Will Start from 28 october in uttarakhand
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

मंच के उपाध्यक्ष डॉ. जेपी यादव व डॉ एक्यू अंसारी को कंट्रोल रूम संभालने को कहा गया। अतिथियों के स्वागत का जिम्मा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ लालिमा वर्मा, मंच के संरक्षक डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, उप कोषाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना झा, अजय लाल एवं हरिश्चंद्र झा व उपाध्यक्ष संजय सिंह संभालेंगे।

विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Will Start from 28 october in uttarakhand
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही नवलेश कुमार साधु, नंदकिशोर प्रजापति, अवधेश पंडित, योगेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, शंभू प्रसाद, भगत, केके सिंह समेत 12 सदस्यीय टीम को किसी भी आपातकालीन सेवा के गाड़ी के साथ तैयार रहने को कहा गया। सभी टीमों के प्रभारियों व पूरे आयोजन का संयोजन की जिम्मेदारी मंच के संस्थापक व महासचिव सुभाष झा संभालेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed