{"_id":"5db9c03e8ebc3e93d8449e3a","slug":"chhath-puja-2019-start-today-must-remind-this-thing-during-surya-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा 2019: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व, सूर्य को अर्घ्य देते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा 2019: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व, सूर्य को अर्घ्य देते समय इस बात का जरूर रखें ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
chhath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्य की उपासना का महापर्व छठ (सूर्यषष्ठी) व्रत नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो गया है। सूर्य उपासना के तीन दिवसीय महाव्रत को लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन शुद्धता और पवित्रता के साथ व्रत का संकल्प लिया जाएगा। दूसरे दिन (पंचमी खरना) कुलदेवता की पूजा होगी।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
कार्तिक शुक्लपक्ष षष्ठी पर जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य को अर्घ्य देने के समय इस एक बात का ध्यान व्रतियों को जरूर रखना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक छठ महापर्व के दौरान पीतल से बने पात्र से ही अर्घ्य देना चाहिए। तांबे के पात्र से दूध का अर्घ्य नहीं देना चाहिए। वहीं, चांदी, स्टील, शीशा, और प्लास्टिक के पात्र वर्जित माने जाते हैं।
3 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लिए बुधवार सुबह से देर रात तक घर और घाटों पर तैयारियां होती रहीं। प्रसाद व पूजा की सामग्री, सूप, डाला आदि की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। छह पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य की पूजा का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हे की लकड़ी से लेकर बर्तन तक सभी को गंगाजल से पवित्र किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूजन सामग्री बनाने के लिए फूल और पीतल के बर्तन उपयोग में लाए जाते हैं। व्रत करने से पहले घर-आंगन और व्रती का पवित्र होना जरूरी है। इसके लिए तीन दिनी व्रत के पहले दिन नहाय-खाय के दौरान गंगा स्नान कर व्रती महिलाएं व पुरुष स्वयं को पवित्र करते हैं। गंगाजल से पूरे घर को पवित्र किया जाता है। व्रत का पकवान गंगाजल से ही बनता है। दिनभर व्रत करने के बाद शाम को लौकी की सब्जी, अरहर की दाल, रोटी या चावल खाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
दूसरे दिन पंचमी को व्रती एक समय बिना नमक का भोजन करते हैं। षष्ठी को निर्जला व्रत रह कर गंगा, यमुना जैसी नदियों या फिर सरोवर में कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सप्तमी की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होता है। सूर्य षष्ठी व्रत की मुख्य शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना से मानी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।