फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार चालक की झपकी बनी काल, पहले साइकिल सवार को मारी टक्कर, फिर बच्ची को कुचला, तस्वीरें... 

Thu, 31 Oct 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Car Crushed girlChild And and man Sleeping during driving in nainital
नैनीताल में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल के रामनगर में हाईवे पर चालक को आई झपकी सात साल की मासूम समेत दो लोगों की जिंदगी लील गई। कार ने पहले साइकिल सवार युवक को टक्कर मारी और फिर बच्ची को कुचलते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। 

Car Crushed girlChild And and man Sleeping during driving in nainital
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा जिले के नेवड़ा द्वाराहाट निवासी रघुवीर सिंह, जीवन सिंह और पंकज राणा दिल्ली से अपने पिता उमराव राणा का शव लेकर द्वाराहाट जा रहे थे। शव एंबुलेंस से जा रहा था और तीनों बेटे कार में सवार थे। चालक मथुरा सिंह कार (यूके-04 सीए-7779) चला रहा था। सुबह करीब पौने आठ बजे पीरूमदारा से तीन किमी चलने पर चालक को झपकी आई तो उसने साइकिल सवार 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मुन्ने सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक मकान के बाहर खड़ी सात वर्षीय तहजीब पुत्री फिरोज को कुचलने के बाद ट्रक में जा घुसी। 

Car Crushed girlChild And and man Sleeping during driving in nainital
सात वर्षीय तहजीब - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल तहजीब और राजेंद्र को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Crushed girlChild And and man Sleeping during driving in nainital
हादसे के बाद घर में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला

हादसे की शिकार सात वर्षीय तहजीब टांडा मल्लू में माउंट कारवेल पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता फिरोज ने बताया कि बेटी स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। तीन भाई बहनों में तहजीब सबसे बड़ी थी। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मचा है। मां आशिया का रो-रोकर बुरा हाल है। चिल्किया निवासी मजदूरी करने वाले राजेंद्र की छह नंवबर को शादी होनी थी। 

विज्ञापन
Car Crushed girlChild And and man Sleeping during driving in nainital
राजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाई सोनू ने बताया कि शादी थारी से तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को टीका करने आने वाले थे। हादसे के बाद जिस घर में खुशी की माहौल था, उस घर में मातम पसर गया। मां सुमित्रा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। कार सवार लोगों का कहना था कि ड्राइवर को रास्ते से ही नींद आ रही थी। पीरूरमदारा पहुंचने पर उसने इस बात का जिक्र किया और कार रोककर मुंह भी धोया, लेकिन सिर्फ तीन किमी चलने के बाद हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed