लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।
उत्तराखंड में बिखरी छठ की छटा: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:02 PM IST
सार
सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
