फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: यमुनोत्री से गंगोत्री तक जाम से यात्री हलकान...सब्र दे रहा जवाब, किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Yamunotri and Gangotri Highway Traffic jam And Pilgrims Protest ruckus for gate System
यात्रियों का प्रदर्शन - फोटो : वीडियो

यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह गेट सिस्टम के चलते यात्री हलकान हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में सुबह से जाम में फंसे यात्रियों ने उत्तराखंड हाय हाय के नारे लगाए। शाम को हीना में फंसे यात्रियों ने भी हंगामा किया। उधर, यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी यात्रियों ने हंगामा काटा।



बता दें कि चारधाम यात्रा को अभी चार ही दिन हुए हैं और चार दिन में ही सरकार सहित शासन और प्रशासन को यात्रा अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति अभी भी प्रशासन और पुलिस के कंट्रोल से बाहर है। जनपद मुख्यालय से लेकर दोनों घाटियों गंगा व यमुना में यात्री परेशान है।

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ में भारी विरोध के बाद VIP दर्शन व्यवस्था खत्म, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

Chardham Yatra 2024 Yamunotri and Gangotri Highway Traffic jam And Pilgrims Protest ruckus for gate System
यात्रियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सुबह से जाम में फंसे यात्रियों ने शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं को जीरो बताया। गंगोत्री धाम के होटल व्यवसाय और व्यापारियों का कहना जिन यात्रियों ने बुकिंग की थी वह धाम नहीं पहुंच पाए।

Chardham Yatra 2024 Yamunotri and Gangotri Highway Traffic jam And Pilgrims Protest ruckus for gate System
यात्रियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हर्षिल घाटी के स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम खुलवाने के लिए कहीं पर भी पुलिस और प्रशासन के लोग नहीं दिख रहे हैं। उधर, गंगोत्री हाईवे के बाद यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी यात्रियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Yamunotri and Gangotri Highway Traffic jam And Pilgrims Protest ruckus for gate System
गंगोत्री हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों को धरासू-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित ब्रह्मखाल में रोकने पर यात्रियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ब्रह्मखाल के आसपास करीब दो किमी का जाम लगा हुआ है। प्रशासन की ओर से यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अब यात्रियों के सामने रात गुजारने की समस्या खड़ी हो गई। देर रात तक भी जगह-जगह यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Yamunotri and Gangotri Highway Traffic jam And Pilgrims Protest ruckus for gate System
यात्रियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों में से कुछ रामलीला मैदान में अपने वाहनों के आसपास ही रहने को मजबूर हैं। वे यहां वाहनों के आस-पास अंधेरे में ही खाना बना रहे हैं। यहां प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था की गई है] लेकिन पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था तक नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed