फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: बाबा केदार के दर्शन के लिए रोजाना उमड़ रही भीड़, एक तीर्थयात्री को मिल रहा तीन से पांच सेकंड का समय

Tue, 16 May 2023 11:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 May 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims get only three to five seconds for kedarnath Darshan due to Huge Crowd
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। जिसके चलते धाम में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। केदारनाथ में बाबा के दर्शन के लिए एक श्रद्धालु को 3 से 5 सेकंड का समय मिल रहा है लेकिन अब दिनोदिन बढ़ती यात्रा में यह समय कम हो सकता है।



सोमवार को दिनभर केदारनाथ में भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस सीजन में 21 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है। सुबह 4 से 10 बजे तक कम भीड़ रहने पर भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं।

Kedarnath: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से दमक रहा केदारनाथ, भक्तों की उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए एक भक्त को पांच सेकंड तक का समय मिल रहा है लेकिन पूर्वाह्न से यहां भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को सभामंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों केदारनाथ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन संगम तक लगी रही।

Chardham Yatra 2023: Pilgrims get only three to five seconds for kedarnath Darshan due to Huge Crowd
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

15 मई तक चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 15 से 25 मई तक 2.79 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Chardham Yatra 2023: Pilgrims get only three to five seconds for kedarnath Darshan due to Huge Crowd
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

सोनप्रयाग से सोमवार को कुल 17345 श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूरे दिनभर मौसम सामान्य रहा। इस दौरान अपराह्न बाद चार बजे तक श्रद्धालुओं को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims get only three to five seconds for kedarnath Darshan due to Huge Crowd
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 1900 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि अब तक कुल 15 यात्रियों को एयर लिफ्ट किया जा चुका है जिसमें छह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims get only three to five seconds for kedarnath Darshan due to Huge Crowd
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक आकस्मिक एवं ओपीडी में 1900 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया। इस दौरान 63 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed