{"_id":"60a506235699cf79d23fb396","slug":"chardham-yatra-2021-badrinath-dham-rare-information-about-bhog-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के साथ कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी लगता है भोग, पढ़ें रोचक बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के साथ कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी लगता है भोग, पढ़ें रोचक बातें...
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम तौर पर सभी विष्णु मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना उनके खड़े रूप में की जाती है, लेकिन बदरीनाथ धाम में विष्णु भगवान विग्रह पद्मासन की मुद्रा में हैं। वहीं, बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीनाथ के साथ ही हर दिन कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी चावल का भोग लगाया जाता है। भोग प्रक्रिया का बदरीनाथ मंदिर के दस्तूर में उल्लेख है।
बदरीनाथ मंदिर के समीप गरुड़ शिला की तलहटी में कॉकरोच (गढ़वाली बोली में सांगला) दिखाई देते हैं, ये कॉकरोच सामान्य कॉकरोच से आकार में थोड़ा बड़े होते हैं। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ जी को प्रतिदिन केसर का भोग लगाया जाता है, जबकि कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी प्रतिदिन एक-एक किलो चावल का भोग लगाया जाता है।
वे बताते हैं कि धाम में कॉकरोच को भोग लगाने का उल्लेख बकायदा मंदिर के दस्तूर में लिखा हुआ है। कॉकरोच को भोग क्यों लगाया जाता है, इसका कहीं भी उल्लेख नहीं मिलता है। पुराणों में कहा गया है कि आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ धाम की स्थापना की थी।
2 of 6
badrinath, बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
धर्माधिकारी का कहना है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ की पदमासन शिला को तप्तकुंड से उठाकर गरुड़ शिला के नीचे रख दिया था, जहां कॉकरोच रहते थे। बदरीनाथ मंदिर की स्थापना होने के बाद से ही धाम में कॉकरोच को भी प्रतिदिन भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई।
3 of 6
बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मेष लग्न और पुष्य नक्षत्र में तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए थे। अब छह माह तक ग्रीष्मकाल में निरंतर भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना का जिम्मा रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम की इस वर्ष की पहली महाभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी महाभिषेक पूजा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नाम से की गई। बदरीनाथ के कपाट खुलने के बाद हक-हकूकधारी व वेदपाठी ब्राह्मणों ने बदरीनाथ की अखंड ज्योति के दर्शन किए।
विज्ञापन
5 of 6
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
धाम के कपाट खुलने के बाद रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) से माता लक्ष्मी की प्रतिमा को बदरीनाथ परिक्रमा स्थल में स्थित उनके मंदिर में विराजमान किया और उद्धव व कुबेर महाराज की प्रतिमा को बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।