फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deotal at Mana Pass is snow-covered; the route is closed.

Chamoli News: माणा पास का देवताल बर्फ से ढका, रास्ता बंद

Mon, 05 Oct 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Deotal at Mana Pass is snow-covered; the route is closed.
फोटो-
विज्ञापन

बीआरओ की मशीनें बर्फ हटाने में जुटीं, आधे रास्ते से लौटना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं।

माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मार्ग खुलने के बाद ही लोगों की देवताल तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं, बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। बर्फ से ढके पहाड़ और रास्ते यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। बर्फ से ढका देवताल का मनमोहक नजारा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ बर्फ को हटाने में जुटी है। शीघ्र देवताल तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed