फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे बदरी विशाल के जयकारे, तस्वीरों में देखें मंदिर की अद्भुत छटा...

Tue, 18 May 2021 09:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Badrinath Dham Doors Opening Today Beautiful Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को तकड़े 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए हैं। धाम के कपाट पुष्य नक्षत्र और वृष लग्न में बिना तीर्थयात्रियों की उपस्थिति के खोले गए। धाम में कपाट खुलने के दौरान केवल हक-हकूकघारी, धर्माधिकारी और आचार्य ब्राह्मण ही मंदिर परिसर में मौजूद रहे।



वहीं, मंदिर के अंदर रावल को ही जाने की अनुमति थी। मंदिर के कपाट खुलते ही बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। इस दौरान विधि-विधान से कुबेर जी और उद्धव जी बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) में विराजमान किए गए। अब चारधाम यात्रा के दौरान ग्रीष्म काल में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना छह माह धाम में ही होगी। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुछ ही लोग अखंड ज्योति के दर्शन कर पाए।



बदरीनाथ धाम: 20 कुंतल फूलों से सजा बदरी विशाल का धाम, देखें तस्वीरें...

कपाट खुलने के बाद सबसे पहले बदरी विशाल की मूर्ति पर ढका गया घृत कंबल उतारा गया। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा गया। निर्वाण दर्शन के बाद बदरी विशाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद बदरी विशाल का श्रृंगार कर पूजा अर्चना संपन्न हुई। 

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के ऑनलाइन दर्शन की सेवा शुरू

देवस्थानम बोर्ड की ओर से धाम के कपाटोद्घाटन की जोरदार तैयारियां की गई थीं। नारायण फ्लावर ऋषिकेश व बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार व अन्य देवालयों को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

Chardham Yatra 2021: Badrinath Dham Doors Opening Today Beautiful Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी ओर से विश्व कल्याण और आरोग्यता की भावना से की गई। वहीं, सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द ही विश्व कोरोना महामारी से मुक्त हो सके। 

Chardham Yatra 2021: Badrinath Dham Doors Opening Today Beautiful Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सीएम तीरथ ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। धाम के कपाट तय समय पर खुले हैं। ऐसे में सभी से प्रार्थना है कि लोग घर में रहकर ही पूजा करें। वही, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Badrinath Dham Doors Opening Today Beautiful Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि बदरीनाध धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब चारों धामों के कपाट खुल गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण तीर्थयात्रियों को यात्रा पर आने की अनुमति नहीं है। लेकिन तीर्थयात्री अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Badrinath Dham Doors Opening Today Beautiful Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाट खुलने के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  बी.डी. सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर, बस टर्मिनल, स्वागत कार्यालय और आवासों में पर्याप्त सैनिटाइजेशन किया गया है। कपाट खुलने के दौरान भी मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयोग किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed