फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021 : 174 दिन तक होगी केदारनाथ धाम में बाबा की पूजा, इस वजह से कम हुई अवधि

Thu, 20 May 2021 11:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 11:49 AM IST
सार

बीते 17 मई को कपाटोद्घाटन के साथ ही धाम में विधि-विधान के साथ धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई है। बाबा भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही भगवान की सायंकालीन आरती भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
char dham yatra 2021 : this year baba kedar puja in dham will held for only 174 days
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

केदारनाथ धाम में इस वर्ष आराध्य की पूजा-अर्चना 174 दिन होगी। अधिकमास के कारण अवधि कम हुई है। बीते 17 मई को कपाटोद्घाटन के साथ ही धाम में विधि-विधान के साथ धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बाबा भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही भगवान की सायंकालीन आरती भी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम को वैराग्य पीठ के साथ जागृत पीठ के रूप में जाना जाता है। सदियों वर्ष पुराने इस मंदिर का नौंवी सदी में आदिगुरू शंकराचार्य ने जीर्णोद्धार किया था। धाम को लेकर कई प्राचीन किवदंतियां भी हैं। इस वर्ष भी वैश्विक महामारी कोरोना के चलते यात्रा स्थगित की गई है, जिस कारण बीते सोमवार को धाम में कपाटोद्घाटन सूक्ष्म रूप से किया गया। अब, 174 दिन तक आराध्य की पूजा-अर्चना धाम में होगी। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक अधिकमास के कारण इस वर्ष तीज, त्योहार बीते वर्ष की अपेक्षा 11 से 19 दिन पीछे चले गए हैं। साथ ही कई महत्वपूर्ण तिथियों में भी अंतर आया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा की अवधि भी कम हुई है। वर्ष 2014 से अभी तक यह पहला मौका है, जब यात्रा 17 मई से शुरू हुई है।

char dham yatra 2021 : this year baba kedar puja in dham will held for only 174 days
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पूरे यात्राकाल में 174 दिन यात्रा का संचालन होगा। इससे पूर्व बीते वर्ष 202 और उससे पहले वर्ष में 185 दिन यात्रा चली थी। इस दौरान मुख्य पुजारी व देवस्थानम बोर्ड के सीमित लोग ही केदारनाथ मंदिर में मौजूद रहेंगे।

char dham yatra 2021 : this year baba kedar puja in dham will held for only 174 days
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी धाम में मुख्य पुजारी व बोर्ड के सीमित लोग ही मौजूद रहेंगे। साथ ही शासन व बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत धाम में गतिविधियां संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
char dham yatra 2021 : this year baba kedar puja in dham will held for only 174 days
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मलमास के कारण यात्रा अवधि हुई कम

वर्ष  -यात्रा अवधि   -     श्रद्धालुओं की संख्या
2014    -   165       -           40922
2015   -    172       -          154385
2016   -    177       -          309764
2017   -    167       -          471235
2018   -    179       -          731991
2019   -    185       -         100021
2020   -    202       -         135023
2021    -   174       -            ----

विज्ञापन
char dham yatra 2021 : this year baba kedar puja in dham will held for only 174 days
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमखंड मौजूद है। इसके अलावा पूरे रास्ते सहित केदारपुरी में बर्फ नहीं है। भले ही ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ मौजूद है, लेकिन बीते वर्ष की अपेक्षा कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed