फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2020 : 13 दिन जारी किए गए 10 हजार ई-पास, इस साल अभी तक 6,224 यात्री पहुंचे चार धाम

Tue, 14 Jul 2020 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jul 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: in thirteen days ten thousand pass released for devotees
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए 13 दिन में 10 हजार ई-पास जारी किए गए हैं। सोमवार को प्रदेश भर से 557 पास बनाए गए। देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम यात्रा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

 
Char dham yatra 2020: in thirteen days ten thousand pass released for devotees
- फोटो : अमर उजाला

13 दिन के भीतर 10 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए है। सोमवार को बदरीनाथ के लिए 137, केदारनाथ के लिए 338, गंगोत्री के 57 और यमुनोत्री के लिए 25 लोगों ने पास के लिए पंजीकरण किया था। जिन्हें पास जारी कर दर्शन करने की अनुमति दी गई। 


 
Char dham yatra 2020: in thirteen days ten thousand pass released for devotees
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर बोर्ड के विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धामों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: in thirteen days ten thousand pass released for devotees
- फोटो : अमर उजाला

चार धाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। इस साल यहां अभी तक यहां 6,224 यात्री पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़  ने 12  जुलाई तक के चार धाम पहुंचने वाले यात्रियों के आंकड़े जारी किए। 
 

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: in thirteen days ten thousand pass released for devotees
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यात्रियों की संख्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12 जुलाई तक बदरीनाथ धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 3,806 है। केदारनाथ 1,476, श्रद्धालु पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम में 824, जबकि यमुनोत्री धाम  में 118 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed