चारधाम यात्रा 2020 : 13 दिन जारी किए गए 10 हजार ई-पास, इस साल अभी तक 6,224 यात्री पहुंचे चार धाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिन के भीतर 10 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए है। सोमवार को बदरीनाथ के लिए 137, केदारनाथ के लिए 338, गंगोत्री के 57 और यमुनोत्री के लिए 25 लोगों ने पास के लिए पंजीकरण किया था। जिन्हें पास जारी कर दर्शन करने की अनुमति दी गई।
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर बोर्ड के विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धामों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
चार धाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। इस साल यहां अभी तक यहां 6,224 यात्री पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने 12 जुलाई तक के चार धाम पहुंचने वाले यात्रियों के आंकड़े जारी किए।