फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में दिखने लगी रौनक, हिमखंडों के बीच से गुजरकर बाबा के द्वार पहुंचे रहे तीर्थयात्री, तस्वीरें...

Mon, 13 Jul 2020 07:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Iceberg on Kedarnath dham Path, Pilgrims Happy to see that
- फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब बाबा केदार के धाम में रौनक दिखने लगी है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली से रुद्रा प्वाइंट के बीच अब भी विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं। तीर्थयात्री इन्हीं हिमखंडों के बीच से होकर बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। 

Trending Videos
Char dham yatra 2020: Iceberg on Kedarnath dham Path, Pilgrims Happy to see that
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, इन स्थानों पर बर्फ पिघलने से पानी रिस रहा है, जिससे फिसलन हो रही है। साथ ही हिमखंड के ऊपरी तरफ से बर्फ टूटकर गिर रही है। जोकि आवाजाही के लिए खतरा है। 29 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के दौरान भी केदारपुरी चार फीट से अधिक बर्फ से ढकी हुई थी। 

Char dham yatra 2020: Iceberg on Kedarnath dham Path, Pilgrims Happy to see that
- फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग भी बर्फ से लकदक बना हुआ था और नौ स्थानों पर विशालकाय हिमखंड फैले हुए थे, जिसमें चार अब भी मौजूद हैं। 20 से 35 फीट लंबाई में फैले ये हिमखंड लिनचोली, छानी कैंप के समीप, हथनी गदेरा, भैरव गदेरा में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Iceberg on Kedarnath dham Path, Pilgrims Happy to see that
- फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग पर लगातार आवाजाही से इन स्थानों पर खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में बाबा के दर्शन को धाम पहुंच रहे और वहां से लौट रहे श्रद्धालुओं को रास्ता पार करने में दिक्कतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Iceberg on Kedarnath dham Path, Pilgrims Happy to see that
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रही वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि हिमखंड जोन रास्ते को सुलभ व सुरक्षित बनाने के लिए बर्फ को काटा जा रहा है। इस कार्य के लिए यहां पर रोस्टर के हिसाब से 20 से अधिक मजदूरों को तैनात किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed