फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवस्थानम बोर्ड भंग: तीर्थ पुरोहितों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, गंगा में किया दुग्धाभिषेक, तस्वीरें

Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Nov 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Char dham Devasthanam Board: Priest Celebration after dissolution of Devasthanam Board Photos
देवस्थानम बोर्ड भंग होने परखुशी जताते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के सरकार के फैसले का तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों ने स्वागत किया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि उनका संघर्ष कामयाब रहा। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों में खुशी का माहौल है।



उत्तराखंड: सीएम धामी ने पलटा त्रिवेंद्र सरकार का फैसला, चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग करने का किया एलान

उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए इसे सत्य, सनातन और परंपराओं की जीत बताया। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों का दो वर्ष से चल रहा आंदोलन भी खत्म हो गया। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि विधानसभा में बोर्ड को भंग करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद वे चारों धाम में जश्न मनाएंगे। 

सीएम के फैसले के बाद धर्मनगरी हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित और साधु संतों ने खुशी की लहर दौड़ गई। तीर्थ पुरोहितों, संतों और सामाजिक संगठनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई व गंगा में दुग्धाभिषेक किया। वहीं, श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी बोर्ड भंग होने की खुशी में गंगा का दुग्धाभिषेक किया।

Char dham Devasthanam Board: Priest Celebration after dissolution of Devasthanam Board Photos
देवस्थानम बोर्ड भंग होने परखुशी जताते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड भंग कर पुरोहितों की मांगों को स्वीकार किया है। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा की उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों के साथ गढ़वाल के 51 मंदिरों को सम्मिलित करते हुए जो देवस्थानम बोर्ड बनाया था। उससे पुरोहितों के अधिकार प्रभावित होने के साथ ही धार्मिक परंपराओं के साथ भी खिलवाड़ हो रहा था।

Char dham Devasthanam Board: Priest Celebration after dissolution of Devasthanam Board Photos
देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर खुशी जताते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर श्री जयराम आश्रम में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी महापंचायत समिति के सदस्यों का ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग होना उत्तराखंड व पुरोहित समाज के हक का निर्णय है। यह कार्य सभी पुरोहित समाज के प्रयास से सफल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham Devasthanam Board: Priest Celebration after dissolution of Devasthanam Board Photos
देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर खुशी जताते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

केदारघाटी में तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। साथ ही मिठाई बांटी। दोपहर बाद ऊखीमठ बाजार में केदारनाथ के तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों और यात्रा से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार के देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया। तीर्थपुरोहित राजकुमार तिवारी, तेर्जरकाश त्रिवेदी व संतोष त्रिवेदी ने बताया कि बोर्ड को भंग करने को लेकर दो वर्ष से आंदोलनरत थे। 

विज्ञापन
Char dham Devasthanam Board: Priest Celebration after dissolution of Devasthanam Board Photos
देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर खुशी जताते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चारों धामों के तीर्थपुरोहित सीएम से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। समिति के सचिव सुरेश सेवमाल ने कहा कि कृषि कानून वापसी के बाद राज्य की धामी सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को वापस लेकर बड़ा दिल दिखाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed