फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल बाद राहु-केतु का राशि परिवर्तन बढ़ाएगा आपकी मुश्किलें, पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव

Thu, 10 Aug 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
change in rahu ketu zodiac sign increased problem
rahu ketu

राहु एवं केतु का 18 वर्ष बाद होने वाला राशि परिवर्तन पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। 17 अगस्त को यह दोनों ग्रह राशि बदल रहे हैं। इसके बाद राहु का कर्क और केतु का मकर राशि पर प्रवेश होगा। जिसे ज्योतिष अच्छा नहीं मान रहे हैं। सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 


 

change in rahu ketu zodiac sign increased problem
राहु - फोटो : rahu
राहु-केतु 18 माह में राशि बदलते हैं। इसके अनुसार एक राशि में वह 18 वर्ष बाद पहुंचते हैं। अब 17 अगस्त को राहु कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इससे पूर्व 11 जनवरी वर्ष 1999 में कर्क राशि पर राहु का प्रवेश हुआ था। 

 
change in rahu ketu zodiac sign increased problem
moon
उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। जो कि राहु की शत्रु राशि है। शत्रु राशि पर राहु का प्रवेश अच्छा नहीं माना जा रहा है। वहीं केतु का मकर राशि पर प्रवेश होगा। इन दोनों ग्रहों का इन राशियों पर संचार छह मार्च वर्ष 2019 तक रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
change in rahu ketu zodiac sign increased problem
astrology - फोटो : google
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार जिन भावों में यह ग्रह होते हैं, उन भावों को प्रभावित करते हैं। राहु का चंद्रमा की राशि और केतु का शनि की राशि पर संचरण होगा। 18 माह के गोचर काल में यह ग्रह मिश्रित परिणाम देंगे। राहु भौतिक लाभ, विदेश भ्रमण, सुख लाभ, अहंकार आदि का प्रतीक है। केतु अलगाव, आध्यात्मिक झुकाव आदि होना दर्शाता है।

 
विज्ञापन
change in rahu ketu zodiac sign increased problem
ग्रह नक्षत्र
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार राहु कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा का शत्रु है इसलिए कई बार चंद्रमा और राहु की युति में मानसिक विकारों का सामना करना पड़ता है। विश्व की राजनीति व अन्य गतिविधियों में अप्रत्याशित परिवर्तन हो सकता है। भारत सहित कई देशों में प्राकृतिक आपदा आने का योग है। भारत की कुंडली में राहु तीसरे घर में गोचर करने वाला है। विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव इन ग्रहों पर पड़ेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed