समूह ‘ग’ की भर्ती में बदलाव को मिली मंजूरी, अब युवाओं के लिए आसान होगा आवेदन करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप बदलने की मंजूरी दे दी है।
आयोग के नए भर्ती प्रक्रिया प्रारूप से ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग रिक्त पदों के लिए आवेदन करने में आसानी होगी।
वहीं, आवेदनों में छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आने वाली दिक्कतों से भी आयोग को राहत मिलेगी। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के माध्यम से नया आवेदन पत्र का साफ्टवेयर तैयार किया गया।
आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाया
चयन आयोग के माध्यम से समूह ‘ग’ के पदों की सीधी भर्ती की जाती है। जिसमें हजारों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन आयोग ने आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाया है।
अभी तक अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के हिसाब से अलग-अलग आवेदन भरने के लिए उतनी ही बार पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर के नमूने को स्कैन कर अपलोड करना पड़ता है। साथ ही शैक्षिक योग्यता व आदि तमाम जानकारी को भरना पड़ता है।
चयन आयोग को भी राहत मिलेगी
जिससे अभ्यर्थी चयन आयोग की भर्ती के लिए जब भी आवेदन करेगा तो उसकी प्रोफाइल से सभी जानकारी आवेदन पत्र में आ जाएगी। वर्तमान में आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया में नाम में मामूली त्रुटि होने पर अभ्यर्थी को दो से अधिक प्रवेश पत्र जारी होने की समस्या रहती है। इससे चयन आयोग को भी राहत मिलेगी।
सीधी भर्ती के आवेदन पत्र भरने के लिए नया प्रारूप आईटीडीए के माध्यम से तैयार किया गया है। आयोग के बोर्ड ने इस नई व्यवस्था को शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी। आयोग रिक्त पदों के लिए आगामी भर्ती प्रक्रिया में नए आवेदन प्रारूप में लागू करेगा।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग