फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये बीमारी है या भूत-प्रेत का साया: स्कूल में हुआ कुछ ऐसा कि रोने-तड़पने लगीं छात्राएं, जानिए बागेश्वर का सच

Thu, 28 Jul 2022 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case of crying girl students suffering from mass hysteria in Bageshwar school
Bageshwar school - फोटो : अमर उजाला
राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में विद्यार्थियों के बदहवास होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की। विद्यार्थियों को मास हिस्टीरिया (बदहवासी) से ग्रसित पाया गया। कन्या जूनियर हाईस्कूल रैखोली में पढ़ने वाली कुछ बालिकाएं और बालक पिछले दो दिन से बदहवास हो रहे थे। बालिकाएं चिल्ला रही थीं, रो रही थीं। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग कहने लगे कि भूत-प्रेत का साया है।
Case of crying girl students suffering from mass hysteria in Bageshwar school
Bageshwar school - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची। टीम में काउंसलर संदीप कुमार भी शामिल थे।
Case of crying girl students suffering from mass hysteria in Bageshwar school
Bageshwar school - फोटो : अमर उजाला

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हर गिरी और मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने भी विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल स्टाफ से जानकारी हासिल की। काउंसलर संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय की छह बालिकाएं और दो बालक मास हिस्टीरिया से ग्रसित पाए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of crying girl students suffering from mass hysteria in Bageshwar school
Bageshwar school - फोटो : अमर उजाला
बताया कि इस स्थिति में एक बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर अन्य बच्चे भी देखादेखी में चिल्लाने लगते हैं। मास हिस्टीरिया में शरीर में ऐठन आने के साथ बी बच्चे चिल्लाने लगते हैं।
विज्ञापन
Case of crying girl students suffering from mass hysteria in Bageshwar school
स्कूल में बैठी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों की काउंसिलिंग की गई। एसीएमओ डॉ. पोखरिया ने बताया कि एक सप्ताह तक पीएचसी बोहाला का स्टाफ विद्यार्थियों पर नजर रखेगा। सभी विद्यार्थी फिलहाल सामान्य हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed