फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क किनारे रिपेयर कर रहा था बाइक, मौत बन आई कार

Tue, 14 Jun 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 14 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
car hit the mechanic, died.
कार ने मैकेनिक को मारी टक्कर - फोटो : अमरउजाला

दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे से काफी दूर बाइक ठीक कर रहे एक मैकेनिक को टक्कर मार दी। जिससे मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे।


 

मौत बन आई कार

car hit the mechanic, died.
कार ने मैकेनिक को मारी टक्कर - फोटो : अमरउजाला

दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर बेलड़ी गांव में इंद्र कुमार (40 वर्ष) की मैकेनिक की दुकान है। दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान के बाहर बैठकर एक बाइक ठीक रहा था। उसी समय रुड़की की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका सड़क से नीचे उतर गई और इंद्र कुमार के ऊपर चढ़ गई।

मौत बन आई कार

car hit the mechanic, died.
कार ने मैकेनिक को मारी टक्कर - फोटो : अमरउजाला

इंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना को देखकर कार को घेर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत बन आई कार

car hit the mechanic, died.
कार ने मैकेनिक को मारी टक्कर - फोटो : अमरउजाला

चेतक के दोनों पुलिसकर्मियों ने भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ाया और उन्हें वहीं समीप ही एक दुकान में बंद कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस दोनों युवकों कोतवाली ले आई। पुलिस ने इंद्र कुमार के शव को भी कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। कार सवार दोनों युवक खंजरपुर के रहने वाले हैं। एक युवक का नाम कोमल एवं दूसरे का नाम सेवक बताया गया है।

विज्ञापन

मौत बन आई कार

car hit the mechanic, died.
कार ने मैकेनिक को मारी टक्कर - फोटो : अमरउजाला

मैकेनिक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मृतक पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। पीड़ित परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed