फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA protest: धारा 144 के बीच प्रदर्शन को उमड़े भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पुलिस के हाथ-पैर फूले

Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
CAA Protest: Bheem Army Ruckus during Section 144 in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन बिल पर देशभर में मचे बवाल के बीच आज हरिद्वार में धारा 144 लागू की गई है। लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। भीड़ देखकर पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। 

CAA Protest: Bheem Army Ruckus during Section 144 in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर एकबारगी तो पुलिस के होश उड़ गए।  उम्मीद के विपरीत भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन के अधिकारी मनाते रहे, लेकिन वे प्रदर्शन पर अड़े रहे। 

CAA Protest: Bheem Army Ruckus during Section 144 in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के आग्रह को मानते हुए रानीपुर मोड़ तक जाने के बजाय ज्वालापुर कोतवाली तक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह में नागरिकता संशोधन विधेयक को देश की मूल भावना के विपरीत बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA Protest: Bheem Army Ruckus during Section 144 in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस खड़ी रही। हरिद्वार और रुड़की में सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। एसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते रहे। प्रदर्शन अभी भी जारी है।

विज्ञापन
CAA Protest: Bheem Army Ruckus during Section 144 in haridwar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेताया भी कि अगर धारा 144 का उल्लंघन किया गया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। उधर, काशीपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने सभा की। लोगों ने इसके विरोध में जमकर नारेबाजी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed