{"_id":"5922b6374f1c1b3c6a5367a6","slug":"bus-met-with-accident-five-passenger-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैनीतालः यात्रियों से भरी बस में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालः यात्रियों से भरी बस में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच लोगों की मौत
Tue, 23 May 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
accident
- फोटो : Anand Khati/ amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी बस (यूए12-7108) पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से भीषण हादसा हो गया।
2 of 7
accident
सोमवार की सुबह एक बस (यूए12-7108) जागेश्वर से पदमपुर कोटद्वार जा रही थी। बस जैसे ही लोहाली के समीप पहुंची तभी पहाड़ी से विशाल बोल्डर उस पर आ गिरा। इस हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 of 7
accident
हादसे की सूचना पर एडीएम व एसडीएम व पुलिस अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व बचाव व राहत कार्य शुरु किए गए। आसपास के लोगों ने भी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की। बताया गया कि बस में 27 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
accident
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (हल्द्वानी-अल्मोड़ा) पर सड़क चौड़ीकरण के चलते एक माह से रात में वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद है। 15 अप्रैल से 25 मई के बीच रात आठ बजे से प्रात: चार बजे तक इस मार्ग पर टू-लेन चौड़ीकरण का काम होने की वजह से इस अवधि में हल्द्वानी व अल्मोड़ा के बीच चलने वाले वाहन वाया रामगढ़, नथुवाखान मौना क्वारब मार्ग से संचालित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
accident
सड़क मार्ग पर चट्टानों को तोड़ने और सड़क को चौड़ा करने के चलते एक तरफ यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ सड़क निर्माण से जुड़े विभागों पर भी बरसात से पहले जल्द से जल्द सड़क के निर्माण का दबाव भी है। एनएच का चौड़ीकरण कर टू-लेन किए जाने को लेकर भूतल परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है। पिछले एक माह से अधिक समय से इस मार्ग पर रात दिन काम चल रहा है। किमी संख्या 35 (खैरना) से किमी संख्या 44 (काकड़ीघाट) के बीच अत्यधिक कठोर चट्टानें आने से वाहनों की आवाजाही के साथ काम करना सुरक्षा के लिहाज से मुश्किल साबित हो रहा है। यही वजह है कि आवागमन के दौरान कब चट्टान खिसक जाये किसी को पता नही चलता। यात्रा मार्ग में चट्टानों के खिसकने के चलते ही आज यह दर्दनाक हादसा हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।