रविवार सुबह नैनीताल के कालाढ़ूंगी में भयानक हादसा हो गया। तस्वीरें देखिए...
जानकारी के अनुसार बौरपुल के पास मोड पर पैसेंजर बस और दूध की पिकअप की जोरदर भिडंत हो गई।
इस दौरान पिकअप के चालक को गंभीर चोटें आई। पिकअप में पांच और बस में तकरीबन 22 लोग सवार थे। अन्य पांच लोग भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिकअप चालक नवासे अली पुत्र आदम अली 35 निवासी टोलीपुरा टांडा जिला रामपुर, पिकअप सवार अब्दुल हसन पुत्र शौकत अली 30 जटपुरा टांडा जिला रामपुर, बस सवार आफरीन पत्नी आबिद 20 इंदिरा नगर हल्द्वानी, उसका पुत्र अनस 3, लीला देवी पत्नी हरेंद्र 43 नाथुवाखान, भावना नेगी पत्नी दीपक सिंह नेगी 28 काठगोदाम हल्द्वानी, आयुष पुत्र किरन सिंह बिष्ट 9 बाजपुर, जेबुन्निशा पत्नी शहादत 35 इंदिरा नगर हल्द्वानी एक इकबाल नामक व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में से नवासे अली, अब्दुल हसन, आयुष व लीला देवी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
हादसा काफी भंयकर था। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे में घायलों को देखकर पुलिस को तुरंत सूचना दी। इसके बाद वहां जाम लग गया। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घायलों वहां से अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया है।