फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समूह ‘ग’ के लिए आवेदन किया है तो चैक कर लें बैंक बैलेंस, ध्यान नहीं दिया तो खाता हो जाएगा खाली

Sun, 08 Apr 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Apr 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
Money cut from unemployed youths accounts filed group form
girl

समूह ‘ग’ श्रेणी के 50 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने को बेरोजगारों के साथ इस तरह से फर्जीवाड़ा हो रहा है।

Money cut from unemployed youths accounts filed group form

ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के दौरान फीस ट्रांजेक्शन की समस्या से आवेदनकर्ता के खातों से कई बार फीस की कट रही है। इसके बावजूद भी आवेदन फार्म का प्रिंट नहीं निकल रहा। अभ्यर्थियों की शिकायत पर चयन आयोग ने बैंक डिटेल मांगी है।

Money cut from unemployed youths accounts filed group form
junior engineer, uksssc, pitcul, upcl - फोटो : file photo

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने  राज्यपाल सचिवालय, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क, महिला कल्याण विभाग में 50 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। सैकड़ों बेरोजगार युवा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर रहे हैं, लेकिन आवेदन शुल्क(300 रुपये) जमा करने में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Money cut from unemployed youths accounts filed group form
online

आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी अपने बैंक खातों से ऑनलाइन फीस का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। खातों से आवेदन शुल्क कटने के बाद भी आवेदन का प्रिंट नहीं निकल रहा है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी कई बार फीस का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। एक ही आवेदन के लिए बैंक खातों से दो से तीन बार फीस काटी गई।

विज्ञापन
Money cut from unemployed youths accounts filed group form
- फोटो : amar ujala

जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन भरने में जेब ढीली करनी पड़ रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि फीस ट्रांजेक्शन को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायत मिल रही है। आवेदन शुल्क आयोग के बैंक खाते में जमा होने के बाद ही आवेदन का प्रिंट लिया जा सकता है। आयोग ने बैंक डिटेल मांगी है। यदि किसी अभ्यर्थी से एक बार से अधिक आवेदन शुल्क लिया गया है तो उसे आयोग वापस करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed