अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहाड़ की बेटी मनस्वी ममगाई भी जलवे बिखेरेगी।
मनस्वी ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन से भी जुड़ी रहीं। ममगाई मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाले जश्न में मनस्वी एक डांस ट्रूप का नेतृत्व करेंगी।
मनस्वी ने बताया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिका चली गईं थी, इस दौरान उन्होंने ट्रंप के चुनाव प्रचार में सक्रिय भागेदारी की। उन्होंने बताया कि ट्रंप एक जिंदादिल इंसान और बेहतरीन प्रशासक हैं।
अपने कार्यक्रम के सिलसिले में उन्होंने बताया कि शपथग्रहण कार्यक्रम से पूर्व हिंदी सिनेमा पर आधारित कार्यक्रम में वे करीब आधे घंटे की प्रस्तुति देंगी। उनके इस कार्यक्रम की खबरें कुछ अमरीकी अखबारों में छपी और कई प्रतिष्ठित वेबसाइट पर भी चल रहीं हैं।
मनस्वी की ननिहाल नैनीताल में हैं। उनके नाना चंद्रशेखर नैलवाल प्रभागीय वनाधिकारी रहे हैं। उनका परिवार मूलत: बागेश्वर जिले में गरुड़ के गड़सेर गांव का रहने वाला है।