फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, देहरादून के डीआईटी कॉलेज के दो छात्र गुटों का खूनी संघर्ष, तीन छात्र जख्मी

Sun, 07 Oct 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Oct 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
bloody fight between dehradun DIT college student two group three injured
fight - फोटो : amar ujala

मसूरी रोड स्थित डीआईटी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया। बेखौफ हमलावर छात्र दूसरे पक्ष को हॉकी और बेसबॉल बैट से सड़क पर काफी देर तक पीटते रहे। छात्रों की गुंडागर्दी का आलम यह था कि आसपास के लोगों ने भी उसमें हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ देर बाद जब एक छात्र अधमरा हुआ तो आरोपी वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद सामने आए चार छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


 

bloody fight between dehradun DIT college student two group three injured
fight

पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि डीआईटी में इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र हबीब और कुशाग्र मलिक (बीटेक फाइनल ईयर) के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों छात्रों में अक्सर झगड़ा होता रहता है। आरोप है कि शनिवार सुबह कुशाग्र अपने साथी छात्रों व 10-12 अन्य युवकों के साथ हॉकी आदि लेकर कॉलेज के पास पहुंचा और रेस्टोरेंट के बाहर खड़े तीन छात्रों पर हमला कर दिया।

bloody fight between dehradun DIT college student two group three injured
fight

इनमें से एक छात्र बचने के लिए सड़क की ओर दौड़ा तो कुशाग्र व उसके साथियों ने उसे सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उस छात्र को पीट पीटकर अधमरा कर दिया और वहां से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके थोड़ी देर बाद ही एसओ राजपुर अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल छात्रों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां ज्यादा गंभीर छात्र का आईसीयू में इलाज चल रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bloody fight between dehradun DIT college student two group three injured
fight

एसओ ने बताया कि घायलों में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र शुभ केसरवानी व अमन दूबे और आईएमएस में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र प्रियरंजन शामिल हैं। इनमें से शुभ और अमन दूबे के हाथों में फ्रेक्चर है, जबकि प्रियरंजन को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि मामले में कुशाग्र मलिक, कार्तिकेय, आशीष तिवारी और समर्थ शर्मा के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
bloody fight between dehradun DIT college student two group three injured
fight

बताया जा रहा है कि कुशाग्र वहां हबीब को पीटने के लिए पहुंचा था। उसने देखा कि हबीब की बाइक वहां खड़ी है तो वह भी आसपास ही होगा। उसने हबीब की बाइक के पास खड़े इन छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि हबीब वहां नहीं है। वह दो दिन पहले ही किसी काम से दिल्ली गया हुआ है। एसओ ने कॉलेज प्रबंधन से भी बात की। उन्होंने आरोपी छात्रों को तत्काल कॉलेज से निष्कासित करने की मांग की। जिस पर कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पहले भी कई बार झगड़े हुए हैं। पुलिस ने हमलावर छात्रों की तलाश में आसपास के कई हॉस्टल और मकानों की तलाशी भी ली है। देर शाम तक कोई भी हमलावर छात्र पकड़ा नहीं गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed