फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM रावत का विरोध करने निकले भाजपाइयों पर बरसी लाठियां, तस्वीरें

Fri, 16 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
bjp worker protest cm, police lathi charge.
lathi charge on bjp worker - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे भाजपाइयों से पुलिस की तीखी झड़प हुई। भाजपाइयों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत समेत 97 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भाजपाइयों को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

bjp worker protest cm, police lathi charge.
lathi charge on bjp worker - फोटो : AmarUjala

विकास के काम पूरे न होने समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के विरोध का एलान किया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही भाजपाई घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र होने लगे थे। भाजपाई के एलान को देखते हुए घंटाकरण के साथ ही कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात था।

bjp worker protest cm, police lathi charge.
lathi charge on bjp worker - फोटो : AmarUjala

करीब 12 बजे भाजपाइयों ने कार्यक्रम स्थल जाजरदेवल और स्टेडियम के लिए कूच किया। ये लोग जुलूस के रूप में सिल्थाम की ओर निकले। सिल्थाम में भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरियर लगा रखे थे। गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की बस खड़ी कर रखी थी, लेकिन पुलिस उतनी सजग नहीं थी, जितना कि उसे रहना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp worker protest cm, police lathi charge.
lathi charge on bjp worker - फोटो : AmarUjala

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए भाजपाई बैरियर फांद एवं पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए आगे कूच कर गए। सिल्थाम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस में ठूंस कर जीजीआईसी कैंपस में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
bjp worker protest cm, police lathi charge.
prakash pant - फोटो : AmarUjala

पूर्व मंत्री प्रकाश पंत समेत कई लोगों ने जाखनी तिराहा, रोडवेज स्टेशन होते हुए कार्यक्रम स्थल स्टेडियम के लिए दौड़ लगा दी। इनके पीछे-पीछे पुलिस बल भाग रहा था। विकास भवन के पास भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियों ने भाजपाइयों को बल पूर्वक रोका। भाजपाइयों ने जोर-जबरदस्ती की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कुछ कार्यकर्ताओं पर लाठियां पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed