फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अखाड़े में पहुंचकर ‘चैंपियन’ ने ललकारा, कहा 'बुजदिल और डरपोक हैं कर्णवाल'

Sun, 14 Apr 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mla Deshraj karnwal and kunwar pranav singh champion dispute

हरिद्वार के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की लड़ाई राजनीतिक अखाड़े से असल अखाड़े तक पहुंच गई है। शनिवार को चैंपियन ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर अखाड़े में कर्णवाल को ललकारा।

Bjp Mla Deshraj karnwal and kunwar pranav singh champion dispute

उन्होंने कहा कि मैंने देशराज को चैलेंज किया था कि अगर हिम्मत है तो वे अखाड़े में आएं और उनके साथ दो-दो हाथ करें, लेकिन उनका न आना दर्शाता है कि वह बुजदिल और डरपोक हैं। चैंपियन काफी देर तक नेहरू स्टेडियम में देशराज का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर काफिले के साथ लौट गए। चैंपियन ने कहा कि जल्द वह देशराज की विधायकी छीनकर दिखाएंगे और पति-पत्नी को जेल भिजवाकर दम लेंगे।

ये भी पढ़ें... शर्मनाकः उत्तराखंड के दो भाजपा विधायकों के बीच जुबानी जंग ने लोकतांत्रिक मर्यादा की सारी हदें तोड़ीं 
 

Bjp Mla Deshraj karnwal and kunwar pranav singh champion dispute

खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा से पार्टी के ही विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद थम जाएगा, लेकिन शनिवार सुबह यह विवाद अखाड़े तक जा पहुंचा। दरअसल, शनिवार को विधायक चैंपियन काफिले के साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे और यहां बने अखाड़े की मिट्टी उठाकर विधायक कर्णवाल को ललकारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Mla Deshraj karnwal and kunwar pranav singh champion dispute

हालांकि, कर्णवाल नेहरू स्टेडियम नहीं पहुंचे। इस पर चैंपियन ने उन पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि उन्होंने देशराज को चैलेंज किया था कि वे नेहरू स्टेडियम आकर उनसे दो-दो हाथ करें, लेकिन वे नहीं आए। कहा कि देशराज के नहीं पहुंचने का स्पष्ट कारण है कि वे डरपोक और बुजदिल है। विधायक चैंपियन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ‘देशराज एक चूहा है और वह बिल में घुस गया है।’

विज्ञापन
Bjp Mla Deshraj karnwal and kunwar pranav singh champion dispute

चैंपियन ने कहा कि वह चार बार के विधायक हैं और क्षेत्र में जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। कर्णवाल उनके सामने कहीं भी नहीं टिकते हैं। चैंपियन ने चुनौती देते हुए कहा कि वे जल्द देशराज की विधायकी छीनकर दिखाएंगे और पति-पत्नी को जेल भिजवाएंगे। इस दौरान नेहरू स्टेडियम में चैंपियन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। करीब एक घंटे तक नेहरू स्टेडियम में देशराज का इंतजार करने के बाद वे काफिले के साथ वापस लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed