फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BPL कार्डधारकों के सामने सरकार ने रखी ये शर्त, पूरा करने पर ही मिलेगा इस योजना का लाभ

Wed, 01 Nov 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 01 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
big news for bpl card holders
bpl card

अगर आपके पास भी बीपीएल कार्ड है तो सावधान हो जाएं। आपको इस सरकारी योजना का लाभ तभी बिलेगा जब आप सरकार की इस शर्त को पूरा करेंगे।

big news for bpl card holders
loan

यदि बीपीएल कार्डधारक लघु एवं सीमांत किसानों को पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत सस्ता ऋण चाहिए तो उसे पूर्व में किसी भी योजना के तहत लिया गया कर्ज चुकाना होगा। सहकारी समिति के माध्यम से किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।

big news for bpl card holders
money
पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना शुरू की थी। इसमें उन किसानों को दो फीसदी प्रतिवर्ष ब्याज पर ऋण सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है जो बीपीएल कार्डधारक के साथ-साथ पांच एकड़ तक के लघु और सीमांत किसान हैं, लेकिन योजना को लेकर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश किसानों के सस्ते कर्ज की राह रोक सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
big news for bpl card holders
गरुड़ के छटिया गांव में पावर टिलर से खेत जोतता एक कृषक।  - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास या तो पहले से कोई ऋण न हो और यदि है तो वह उसे जमा करवाकर लाभ ले सकता है। इस योजना और पहले से सरकार द्वारा संचालित सस्ते कर्ज की योजना में एक अंतर है।

विज्ञापन
big news for bpl card holders
money shimla

अंतर है कि जहां किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजना के तहत सात प्रतिशत ब्याज चुकाना पड़ता है। वहीं इस योजना में ब्याज दर मात्र दो प्रतिशत रखी गई है। जिला सहायक निबंधक मनोज कुमार पुनेठा ने इसकी पुष्टि की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed