फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः देर रात हल्द्वानी की मंडी में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल गए चार गोदाम

Sat, 16 Mar 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
big fire in haldwani mandi uttarakhand
आग से लाखों का माल खाक - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी मंडी में शुक्रवार रात सवा दो बजे चार गोदामों में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से लाखों का माल जल गया।


 

big fire in haldwani mandi uttarakhand
आग बुझाने में एक व्यक्ति भी झुलस गया

आग बुझाने में एक व्यक्ति झुलस गया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि इसकी चपेट में एक कार और बाइक भी आ गई। आग लगने के कारणों का पता चला नहीं चल सका है।
 

big fire in haldwani mandi uttarakhand
वहां मौजूद कारोबारी सकते में आ गए

मंडी परिसर में देर रात अचानक आग लगी तो वहां मौजूद कारोबारी सकते में आ गए। पहले नाजिम के बारदाना के गोदाम ने आग पकड़ी। थोड़ी ही देर में परवेज और दो अन्य के सब्जी के गोदाम में आग लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
big fire in haldwani mandi uttarakhand
एक कार और बाइक भी जली

पश्चिमी गेट पीआरडी के जवानों ने बंद कर दिया था इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी पूरब के गेट से वहां दस मिनट देर से पहुंची। इस दौरान कारोबारी खुद आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने में एक व्यक्ति भी झुलस गया। इस बीच एक ऑल्टो कार और बाइक ने भी आग पकड़ ली।

विज्ञापन
big fire in haldwani mandi uttarakhand
कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई

आग की लपटें देख वहां मौजूद हर कोई दहशत में आ गया। कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में सभी लोग आग बुझाने में जुटे। व्यापारियों का कहना है कि आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। किसी का कहना था कि हो सकता है कि मजदूर ने बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक दिया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed