भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में रुड़की में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता तहसील के सामने हाईवे पर धरने पर बैठ गए। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 of 5
भीम आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वाहनों की कतार देखकर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आवास के बाहर पहुंच गए। यहां उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो भीम आर्मी हरिद्वार जिले में बड़ा आंदोलन करेगी। नई दिल्ली स्थित संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर और विश्राम धाम तोड़ने के विरोध की चिंगारी दिल्ली से रुड़की तक पहुंच गई है।
3 of 5
भीम आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंदिर और धाम तोड़ने के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया था। मंदिर की तरफ कूच करते समय दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 5
भीम आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल और खुफिया विभाग भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से बात की, लेकिन वे प्रदर्शन की जिद पर अड़े रहे। इस बीच वे तहसील के बाहर नारेबाजी करते हुए हाईवे पर आ गए और बीचोबीच धरने पर बैठकर जाम लगा दिया।
5 of 5
भीम आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जाम लगता देख पुलिस ने धरने पर बैठे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को जबरन उठा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंदिर और धाम तोड़े जाने पर विरोध जताया।