फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: चंद्रशेखर की गिरफ्तारी से फूटा भीम आर्मी का गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 23 Aug 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army Protest in Roorkee against Chandrashekhar azad Ravan Arrested for ravidas mandir
भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में रुड़की में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता तहसील के सामने हाईवे पर धरने पर बैठ गए। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

Bhim Army Protest in Roorkee against Chandrashekhar azad Ravan Arrested for ravidas mandir
भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर वाहनों की कतार देखकर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आवास के बाहर पहुंच गए। यहां उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो भीम आर्मी हरिद्वार जिले में बड़ा आंदोलन करेगी। नई दिल्ली स्थित संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज का मंदिर और विश्राम धाम तोड़ने के विरोध की चिंगारी दिल्ली से रुड़की तक पहुंच गई है। 

Bhim Army Protest in Roorkee against Chandrashekhar azad Ravan Arrested for ravidas mandir
भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंदिर और धाम तोड़ने के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया था। मंदिर की तरफ कूच करते समय दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army Protest in Roorkee against Chandrashekhar azad Ravan Arrested for ravidas mandir
भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल और खुफिया विभाग भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से बात की, लेकिन वे प्रदर्शन की जिद पर अड़े रहे। इस बीच वे तहसील के बाहर नारेबाजी करते हुए हाईवे पर आ गए और बीचोबीच धरने पर बैठकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Bhim Army Protest in Roorkee against Chandrashekhar azad Ravan Arrested for ravidas mandir
भीम आर्मी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर जाम लगता देख पुलिस ने धरने पर बैठे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को जबरन उठा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंदिर और धाम तोड़े जाने पर विरोध जताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed