सावधान। इन दिनों उत्तराखंड के चमोली जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गए हैं।
2 of 6
budget, lambagar, sensitive zone, badrinath highway
कई जगहों पर चट्टान से अचानक छोटे-बड़े पत्थर भी छिटक रहे हैं। जिससे चट्टानी हिस्सों में सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की जरुरत है।
3 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
बदरीनाथ हाईवे पर स्थानीय वाहनों के साथ ही इन दिनों बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के यात्रा वाहन संचालित हो रहे हैं। चमोली जनपद सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
4 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
- फोटो : amar ujala
चीन सीमा क्षेत्र होने के कारण हाईवे पर सेना के वाहनों की आवाजाही भी होती है। लेकिन बारिश से पत्थरों पर मिट्टी की पकड़ कमजोर पड़ रही है। जिससे पत्थर हाईवे पर छिटक रहे हैं।
5 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
- फोटो : amar ujala
बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि गौचर से बदरीनाथ तक हाईवे पर कई डेंजर जोन हैं। दुपहिया वाहनों में बदरीनाथ पहुंच रहे कांवड़िए और तीर्थयात्री चट्टानी भाग में सावधानीपूर्वक वाहनों का संचालन करें।