‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंट में एक नया किरदार सामने आया है। जानिए कौन है यें?
रुस्तम, फन्ने खां और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसे फिल्मों के निर्माता अर्जुन एन कपूर ने भी पहली फिल्म में सीन दिए। उन्हें देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग हेलीकॉप्टर से शूट की गई। हेलीकॉप्टर से बौराड़ी स्टेडियम में एक दृश्य फिल्माया गया। बाद में हेलीकॉप्टर में लगे ड्रोन और स्पाइडर कैमरों से पूरे नई टिहरी शहर को कैमरे में कैद किया गया। हेली दृश्य फिल्म के निर्माता अर्जुन एन कपूर और साथी कलाकारों पर फिल्माया गया।
शुक्रवार को फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के लिए बौराड़ी स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था। फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने ठीक 11 बजे बौराड़ी स्टेडियम में सेट का जायजा लिया। इसके बाद फिल्म के निर्माता अर्जुन एन कपूर के ऊपर एक सीन फिल्माया जाना था।
अर्जुन एन कपूर फिल्म में एक उद्योगपति की भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के दोस्त की हादसे में मौत के बाद वे उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए यहां पहुंचते हैं। शाहिद का दोस्त एक बिजली कंपनी में कार्यरत था। उनका यहां आने का एक और मकसद उत्तराखंड की बिजली खरीदना भी होता है।
दृश्य में अर्जुन कपूर हेलीकॉप्टर से उतरते हैं। उनके साथ ब्लैक कैट कमांडो भी रहते हैं। वे एक अधिकारी से मिलते हैं। फिर अर्जुन और अधिकारी फ्लीट के साथ गंतव्य को चले जाते हैं।