{"_id":"5c5fb842bdec2256646ab76a","slug":"basant-panchami-2019-goddess-saraswati-puja-vidhi-and-pujan-timing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी 2019: ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, इन चीजों को रखना न भूलें, मिलेगा सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी 2019: ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, इन चीजों को रखना न भूलें, मिलेगा सौभाग्य
हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक वसंत पंचमी का पर्व आज (रविवार) मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। स्कूल-कॉलेजों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। शहरभर में कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
2 of 6
सरस्वती पूजा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आचार्य संदीप कोटनाला ने बताया कि रविवार (आज) का पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह सात बजकर चार मिनट से दोपहर 2:15 तक रहेगा। बसंत पंचमी को मां सरस्वती की जयंती भी कहा जाता है। मां सरस्वती संपूर्ण ज्ञान की स्वामिनी है। पुराणों में बसंत पंचमी को ज्ञान पंचमी एवं श्री पंचमी भी कहा जाता है।
3 of 6
सरस्वती पूजा
मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से सुख, समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण किए जाते है। स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक और छात्र मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन किसी भी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Basant Panchami 2018
सुबह स्नान कर पवित्र आचरण, वाणी के संकल्प के साथ माता सरस्वती की पूजा करें। पूजा में गंध, अक्षत (चावल) के साथ खासतौर पर सफेद और पीले फूल, सफेद चंदन तथा सफेद वस्त्र देवी सरस्वती को चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 6
khichdi
प्रसाद में पीले चावल, खीर, दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, घी, नारियल, शक्कर और मौसमी फल चढ़ाएं। इसके बाद माता सरस्वती से अपने लिए और अपने बच्चों की बुद्धि और कामयाबी की कामना करें। घी के दीप जलाकर आरती करें... ऐं सरस्वत्यै नम: इस मंत्र का 108 बार पाठ करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।