फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिन से खाना-पीना छोड़कर काम में लगे बैंक अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 14 Nov 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Nov 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
bank officer work hard for public
bank - फोटो : amar ujala

सोचिए कैसा हो, जब आप ऑफिस पहुंचे और आपसे पहले ही सैकड़ों लोग आपके इंतजार में लाइन में लगे हों। आपको भूख लगे, लंच का टाइम हो और आप जनता की परेशानी की वजह से नोट बांटने में लगे हों।

bank officer work hard for public
bank

इस समय ऐसे ही अनुभव से रूबरू हो रहे हैं बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी। चार दिनों से खाना-पीना व आराम छोड़कर बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी काम में लगे हैं। कई बैंकों में तो ब्रांच मैनेजर भी अपना केबिन छोड़कर कर्मचारियों के साथ बैठकर नोट एक्सचेंज कराते देखे गए। ऐसे ही कुछ बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छुट्टी के दिन लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने इसे एक अच्छा अनुभव करार दिया।
 

bank officer work hard for public
पुराने नोट बदलने और रुपये निकालने के लिए चांदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी लोगों की कतार।

खास बात यह है कि भले ही जनता के लिए बैंक शाम को छह या सात बजे बंद हो रहे हों, लेकिन दिनभर जो नोट बांटे गए, खातों में जमा किए गए उनका रिकॉर्ड तैयार करने में अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के 12 बज रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bank officer work hard for public
santosh

बात जब ड्यूटी की हो, जनता की परेशानी की हो तो हमारे लिए यह कतई मायने नहीं रखता कि छुट्टी का दिन है या ड्यूटी का। लिहाजा हमने अपनी पूरी टीम को भी जनता की परेशानी को लेकर एकजुट किया और चार दिन से सभी 15 से 20 घंटे तक काम कर रहे हैं।
- संतोष कुमार, चीफ मैनेजर पीएनबी
 

विज्ञापन
bank officer work hard for public
jk bisht

लोगों के नोट चल नहीं रहे हैं तो बैंक ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां से नोट बदले जा सकते हैं। इस नाते हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। लिहाजा हम सभी चार दिन से जनता की सेवा में समर्पित हैं। यहां समय और दूसरी जरूरतों से ज्यादा जनता की परेशानी मायने रखती है।
- जेके बिष्ट, मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed