परिवर्तन यात्रा रैली के लिए उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य आंदोलन से लेकर गठन तक के लिए भाजपा के रोल को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड बनाया है और अब विकास में भी भाजपा ही अहम रहेगी।
उत्तराखंडः अटल को याद कर शाह ने रवाना की परिवर्तन यात्रा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया था, जिसे मोदी जी संवारेंगे। शाह ने हरीश रावत सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए प्रदेश में सत्ता बदलाव की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एमएलए के व्यापार की नहीं विकास की जरूरत है।
उनके निशाने पर रावत सरकार तो रही, लेकिन उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर काले धन के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया। शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए केंद्र की तर्ज पर उत्तराखंड में भाजपा का कमल खिलाने के प्रण के साथ परिवर्तन यात्रा रथों को रवाना किया।
भाजपा ने नारों और जुमलों के जरिये प्रदेश की जनता से दो तिहाई बहुमत से उनकी पार्टी की सरकार बनाने का अनुरोध किया है। पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र की तरह राज्य में भी विकास और ठोस फैसले लेने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी।
रैली स्थल और उसके बाहर बैनर पोस्टरों पर लिखे नारे भी इस बात की ओर इशारा कर रहे थे। बैनरों में लिखे तमाम नारों में ‘अब की बार दो तिहाई’ जुमला दिया हुआ था। इसमें ‘पहाड़ हो या तराई अब की बार दो तिहाई’, ‘स्वच्छता और सफाई, अब की बार दो तिहाई’, ‘ विकास की बहार आएगी, अब की बार दो तिहाई’, ‘भ्रष्टाचार और कालेधन की विदाई, अब की बार दो तिहाई’ आदि नारे शामिल रहे।