सालों बाद फिर 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी की हत्या का मामला सुर्खियों में था। इसके पीछे वजह था फूलन देवी का हत्यारा। उसने अपनी शादी के दौरान कुछ ऐसा किया कि खूब वाहवाही मिली।
डकैत से सांसद बनी फूलन देवी की हत्या करने वाले शेर सिंह राणा के सिर पर साल 2018 में सेहरा सज रहा था। 20 फरवरी को रुड़की स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में शेर सिंह राणा ने मलेहरा छत्रपुर निवासी प्रतिमा राणा पुत्री राणा प्रताप सिंह के साथ फेरे लिए।
3 of 5
शेर सिंह राणा (फाइल फोटो)
बता दें कि रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था। शेर सिंह राणा की पत्नी प्रतिमा राणा राजनीतिक शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि उनके पिता 2008 में विधायक रह चुके हैं। अपनी शादी के दौरान शेर सिंह राणा ने पत्रकारों के सामने दहेज में दिए गए 31 लाख रुपये कैश लेने से मना कर दिया था।
और तो और शेर सिंह ने छतरपुर में ससुर के नाम डोलोमाइट की करीब दस करोड़ की खान के कागजात यह कहकर लौटा दिए थे कि वे दहेज रहित शादी करेंगे। शेर सिंह राणा ने कहा था कि दहेज से रिश्ते कमजोर होते हैं। शादी बिना दहेज के ही होनी चाहिए।