{"_id":"644dfb7782c60ae31a054f83","slug":"badrinath-highway-closed-due-to-landslide-long-traffic-jam-in-marwari-bride-and-pilgrims-stuck-photos-2023-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: मलबा आने से नौ घंटे बंद रहा हाईवे, भूखे-प्यासे सड़क पर बैठे रहे यात्री, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: मलबा आने से नौ घंटे बंद रहा हाईवे, भूखे-प्यासे सड़क पर बैठे रहे यात्री, तस्वीरें
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से टैया पुल के पास नौ घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से यात्रियों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। भूख-प्यास से परेशान यात्रियों के लिए पांच घंटे बाद प्रशासन ने जलपान की व्यवस्था कराई।
शनिवार को देर रात तक हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे बाजपुर चाड़ा, टैय्या पुल और पिनोला के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। रविवार को सुबह पांच बजे जैसे ही यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरु हुई तो हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
देखते ही देखते वाहनों की लाइन कई किलोमीटर लंबी हो गई। सूचना मिलने पर बीआरओ के जेसीबी मशीनों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। आसपास कोई दुकान नहीं होने से यात्री भूख और प्यास से परेशान रहे। पांच घंटे बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए बिस्कुट और पानी की व्यवस्था की गई।
मलबा अधिक होने से हाईवे को सुचारू करने में बीआरओ को काफी समय लगा। वहीं बाद में प्रशासन की ओर से हाईवे बंद होने पर बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में वाहनों को रोक दिया गया। दोपहर दो बजे हाईवे सुचारू होने पर यात्री गंतव्य की ओर निकले।
2 of 6
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र पुणे से आए श्रद्धालु माधव बेलोरी का कहना है कि सुबह पांच बजे से वह यहां पर फंसे रहे, वहां पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। सभी लोग परेशान रहे। लखनऊ से आए आशीष त्रिपाठी ने बताया कि वे पैदल पांच किमी पैदल आए और पानी की बोतल और खाने की सामग्री लेकर गए। मध्यप्रदेश के राकेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ की यात्रा करके वे बदरीनाथ आए हैं। घंटों हाईवे पर फंसे होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
3 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर बैठे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर नौ घंटे तक फंसे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे खुलने के इंतजार में यात्रियों ने हाईवे किनारे बैठकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिक्कतों के बावजूद वे भजनों पर नृत्य करते रहे। कुछ लोग विष्णुप्रयाग संगम पर स्नान करने भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर बैठे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सचिन गांधी ने बताया कि हाईवे बाधित होने से उनका यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। उन्हें बदरीनाथ के बाद औली घूमने जाना है और उसके बाद नैनीताल जाना है। इसके लिए चार दिन का समय लेकर आए हैं, लेकिन हाईवे बाधित होने से अब कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ेगा। कई जगहों पर हाईवे की स्थिति बेहद खराब थी, जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बदरीनाथ हाईवे पर बैठे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बाजपुर चाड़ा में खतरनाक बना यातायात ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से बाजपुर चाड़े पर वहनों की आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। यहां ऊपर से चट्टान और नीचे से अलकनंदा नदी बह रही है। चट्टानी भाग पर कटिंग होने से कई नुकीले पत्थर अटके हुए हैं, जिससे इनके छिटकने का डर बना हुआ है। यहां चट्टान से मलबा गिरने का सिलसिला भी जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।