फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Dham: कपाट खुलने के बाद धाम में हुआ 'चमत्कार', तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

Thu, 27 Apr 2023 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham door Opening 2023 Miracle happened with badrinath Idol auspicious sign for the country
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

बर्फ की फुहारों और पुष्पवर्षा के बीच बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वृष लग्न में बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। चारों ओर वैदिक मंत्रोचारण और जय बदरीनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा था। लेकिन कपाट खुलने के बाद एक ऐसी बात हुई जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। वहीं, तीर्थ पुरोहित इसे देश के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।



Badrinath Dham: टिहरी राजा के राजगुरु के हाथों ही क्यों खुलवाए जाते हैं बदरीनाथ धाम के कपाट?, पीछे है खास वजह

कपाट खुलने के बाद जब देखा गया तो भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाए गए घृत कंबल पर इस बार भी घी ताजा मिला। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि घृतकंबल पर घी ताजा मिलने का अभिप्राय यह है कि देश में खुशहाली बनी रहेगी। बीते वर्ष भी कंबल पर लगा घी ताजा था। बाहर इतनी बर्फबारी के बाद ठंड होने के बाद भी अगर घी सूखता नहीं है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Badrinath Dham door Opening 2023 Miracle happened with badrinath Idol auspicious sign for the country
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कपाट बंद होने पर भगवान बदरीनाथ को घी में लिपटा कंबल ओढ़ाया जाता है। ये कंबल विशेष रूप से माणा गांव की महिलाओं की ओर से तैयार किया जाता है। कन्याएं और सुहागिन इस कंबल को एक दिन में तैयार करतीं हैं।

Badrinath Dham door Opening 2023 Miracle happened with badrinath Idol auspicious sign for the country
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

जिस दिन ये घृत कंबल तैयार किया जाता है उस दिन कन्याएं और महिलाएं उपवास रखतीं हैं। एक घृत कंबल (घी में भिगोया ऊन का कंबल) को भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया जाता है। शीतकाल के बाद जब कपाट खोले जाते हैं तो सबसे पहले घी में लिपटे इस कंबल को हटाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham door Opening 2023 Miracle happened with badrinath Idol auspicious sign for the country
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

अगर कंबल का घी अधिक नहीं सूखा है तो उस साल देश में खुशहाली रहेगी। अगर कंबल का घी सूख गया या कम हो गया तो उस साल देश में सूखा या अत्यधिक बारिश की आशंका रहती है।

विज्ञापन
Badrinath Dham door Opening 2023 Miracle happened with badrinath Idol auspicious sign for the country
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कपाट खुलने के मौके पर दोपहर 11 बजे बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा शुरू हुई। पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम से होने के बाद दूसरी पूजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से हुई। इसके बाद धाम में विधिवत रूप से पूजा संपन्न हुई। सुबह साढ़े दस बजे तक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ के निर्वाण (बिना श्रृंगार के) दर्शन किए। अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ को भोग लगाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed