फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Dham: धाम खींच लाती है आस्था...पिछले 35 सालों से कानपुर के राजीव हैं बदरी विशाल के पहले दर्शनार्थी

Thu, 27 Apr 2023 04:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham portals Open Today Rajeev from Kanpur is first visitors of Badrinath since last 35 years
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

कड़ाके की ठंड के बीच बदरीनाथ धाम में पहुंचे तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ की एक झलक पाने को लालायित दिखे। बदरीनाथ के सबसे पहले दर्शन करने की इच्छा मन में लेकर पहुंचे तीर्थयात्रियों ने रात आठ बजे से ही दर्शनों के लिए लाइन लगानी शुरू कर दी और अपने-अपने स्थान पर बैठ गए।

Badrinath Dham: खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

बदरीनाथ के दर्शनों के लिए लाइन में पहले स्थान पर बैठे कानपुर के राजीव शर्मा ने बताया कि वे पिछले 35 साल से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचते हैं और सबसे पहले बदरीनाथ के दर्शन करते हैं। वे कहते हैं कि इस पावन धरती पर आकर मन, मस्तिष्क को सुकून मिल जाता है।

Badrinath Dham portals Open Today Rajeev from Kanpur is first visitors of Badrinath since last 35 years
बदरीनाथ धाम में कानपुर के राजीव - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के विकास शर्मा ने बताया वे 18 लोगों के ग्रुप में यहां पहुंचे हैं। हरिद्वार के बिट्टू पाल ने बताया कि वे पिछले पांच साल से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम बाइक से पहुंचे हैं। केरल के सेक ने बताया कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।

Badrinath Dham portals Open Today Rajeev from Kanpur is first visitors of Badrinath since last 35 years
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

यहां आने का कार्यक्रम तीन सालों से बना रहे थे, आज भगवान ने मुराद पूरी कर ली है। हिमालय प्रदेश के शिमला निवासी विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। यहां आकर सब दुख दूर हो जाते हैं। यहां बैठकर ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham portals Open Today Rajeev from Kanpur is first visitors of Badrinath since last 35 years
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार को सुबह 7ः10 बजे शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए करीब 20 हजार श्रद्वालु धाम मौजूद थे।

विज्ञापन
Badrinath Dham portals Open Today Rajeev from Kanpur is first visitors of Badrinath since last 35 years
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed