जी, हां दुनिया भर में योग के प्रसार के बाद अब बाबा रामदेव भारत के चीन की दुकान बंद करने की तैयारी में हैं। इसके लिए बाबा राम देव ने लोगों का आह्वान भी किया है।
{"_id":"5979b99d4f1c1bff4d8b4809","slug":"baba-ramdev-will-close-china-profit-from-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो अब चीन की दुकान बंद करेंगे योगगुरु बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अब चीन की दुकान बंद करेंगे योगगुरु बाबा रामदेव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
ramdev
Trending Videos
baba ramdev
इसके साथ ही बाबा रामदेव अब किसानों का भला करने में भी जुट गए हैं। पतंजलि संस्थान उत्तराखंड के किसानों से एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कृषि उत्पादन खरीदेगा। यह घोषणा बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि संस्थान उत्तराखंड के किसानों को उनके उत्पादों के लिए प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने में सक्षम है।
किसान
- फोटो : amar ujala
इसके लिए मुख्य रूप से पांच क्षेत्रों में आपस में सहयोग करने पर सहमति बनी। इन क्षेत्रों में उत्तराखंड को जैविक कृषि एवं जड़ीबूटी राज्य बनाना, राज्य के मोटे अनाज की व्यवसायिक खपत को बढ़ाना, राज्य में आयुष ग्रामों की स्थापना करना, एक विशाल गौधाम (गौशाला) की स्थापना करना और पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह सभी क्षेत्र राज्य की समृद्धि और खुशहाली की दृष्टि से गेम चेंजर साबित होंगे। इनमें संभावनाओं पर अभी तक काफी विचार-विमर्श हुआ है, परन्तु अब कुछ करके दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार कडे़ और साहसिक फैसले लेने से नहीं हिचकेगी।
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
- फोटो : amar ujala
पतंजलि के उत्पादों से चीन को कुछ हद तक पलीता लगा चुके बाबा रामदेव ने चीनी उत्पादों का विरोध किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि चीन को अब अपने कदम पीछे हटाने होंगे। रामदेव ने लोगों से चीनी उत्पादों का विरोध करने की भी अपील की है। बाबा रामदेव ने कहा कि अगर हम चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे तो चीन को अपनी नाक रगड़कर भारत के आगे झुकना पड़ेगा।