अगर आप बाबा रामदेव के साथ मिलकर बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है।
बाबा रामदेव जल्द ही मार्केट में पतंजलि का नया प्रोडक्ट बोतल बंद पानी लांच करने वाले हैं। इसके लिए पतंजलि को डिस्ट्रीब्यूटर्स की जरूरत है। ऐसे में पतंजलि ने युवाओं को इस प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका दिया है।
जानकारी के अनुसार पतंजलि इसी साल अप्रैल में दिव्य जल को मार्केट में उतारने वाली है। कंपनी ने फिलहाल हरिद्वार और लखनऊ में स्थित अपने प्लांट में इस पानी का प्रोडक्शन करने की योजना तैयार की है।
पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने इसे अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। इसके लिए पतंजलि ने देशभर (दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड) में काम करने डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए विज्ञपति जारी की है। इसके लिए आवेदन करना है तो आगे जानिए..
इसके लिए पंतंजलि ने फोन नंबर और ई मेल आईडी दोनों की सुविधा है। आप 9082712455 या 011-40158477 पर कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं। आप delhi@patanjalipeya.com या info@ujjwalbharat.co.in मेल कर सकते हैं।