फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev Big statement on pakistan after pulwama attack

पुलवामा हमला : बाबा रामदेव बोले- सरकार ने अभी बड़ा कदम नहीं उठाया तो होगा बड़ा नुकसान

Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev Big statement on pakistan after pulwama attack
बाबा रामदेव

पुलवामा हमले के बाद बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बातचीत का सिलसिला 70 सालों से चल रहा है लेकिन पाकिस्तान लातों का भूत है जो बातों से नहीं मानने वाला है। वे हरिद्वार में स्वामी रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य महाराज के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार को युद्ध करना चाहिए यह वक्त की नजाकत है और समय की मांग भी है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी बाबा रामदेव ने पाकिस्तान के साथ युद्ध को लेकर बयान दिया था। कहा कि अब हमारे जवानों की आखिर और कितनी शहादत दी जाएंगी। 50,000 से ज्यादा शहादत हो चुकी हैं अब देश चाहता है कि जो भी होना है एक बार हो जाए। अगर सरकार ने अभी कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो भविष्य में बड़ा नुकसान होगा। 

विज्ञापन

हमारी लड़ाई केवल आतंकवाद से है

Baba ramdev Big statement on pakistan after pulwama attack
बाबा रामदेव

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक योद्धा शासक भी देखता है। ऐसे में सरकार को जन भावनाओं और समय की मांग को देखते हुए पाकिस्तान के साथ युद्ध करना चाहिए। हमारी लड़ाई न तो पाकिस्तान की अवाम से है और ना ही कश्मीर की जनता से।

हमारी लड़ाई केवल आतंकवाद से है। इसलिए किसी से अनावश्यक वैमनस्य रखने की जरूरत नहीं है। बता दें कि जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंस देवाचार्य महाराज की अस्थियां रविवार को कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed