फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में 'व्हाइट कर्फ्यू', 20 घंटों से हो रही तेज बर्फबारी, पुनर्निर्माण कार्यों में पड़ी बाधा

Tue, 22 Jan 2019 02:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath dham from 16 hours
snowfall, Kedarnath

केदारनाथ में 20 घंटों से तेज बर्फबारी हो रही है। यहां 4 से 5 फीट तक नई बर्फ जम गई है। अभी केदारनाथ का तापमान -10 डिग्री के आस पास है। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊंचाई वाले गांवों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। कई गांवों में तो दस से 15 वर्ष बाद बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में बीती रात से बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं। वहां मौजूद 400 श्रमिक अपने टेंटों में ही कैद रहने को मजबूर हैं।

snowfall in kedarnath dham from 16 hours
kedarnath, snowfall

चमोली जिले में देर रात से मौसम खराब है। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांव भी बर्फ के आगोश में हैं। जिससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। निजमूला और उर्गम घाटी के गांवों के साथ ही पोखरी, घाट, जोशीमठ, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण क्षेत्र के गांवों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
 

snowfall in kedarnath dham from 16 hours
snowfall
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई, वहीं निचले स्थानों में बारिश रुक रुककर हो रही है। विभाग के अनुसार मौसम और बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in kedarnath dham from 16 hours
धनौल्टी में हुई बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। यह स्थिति करीब एक सप्ताह तक बनी रह सकती है।  

 
विज्ञापन
snowfall in kedarnath dham from 16 hours
kedarnath, snowfall

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी जनपद पौड़ी में कहीं कहीं भारी वर्षा/वर्फबारी की संभावना की चेतावनी के दृष्टिगत प्रभारी जिलाधिकारी दीप्ति सिंह ने जनपद पौड़ी के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 एवं 23 जनवरी 2019 को अवकाश घोषित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed