फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनरल बिपिन रावत के सीडीएस बनने पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल, पैतृक गांव में एक जनवरी को मनेगा जश्न

Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Army chief General Bipin Rawat Village Family Happy after become First CDS of India

रिटायरमेंट से एक दिन पहले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाए जाने से उनके पैतृक गांव सैंण में लोग खुशी से झूम उठे। जनरल रावत पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक के सैंण गांव के मूल निवासी हैं। उनके चाचा भरत सिंह ने बताया कि एक जनवरी को गांव में जश्न मनाया जाएगा। 

Army chief General Bipin Rawat Village Family Happy after become First CDS of India

गांव के बेटे को सेना के सबसे बड़ा ओहदा मिलने की खुशी सभी के चेहरों पर दिख रही थी। द्वारीखाल ब्लाक में उनके गांव के आसपास के क्षेत्र में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। जनरल रावत के वयोवृद्ध चाचा भरत सिंह ने बताया कि परिजनों में ही नहीं समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया कि अप्रैल 2018 में वह परिवार के साथ गांव आए थे। तब उन्होंने गांव में ही रहने बसने का इरादा जताया। कहा कि जनरल बिपिन रावत के सीडीएस बनने से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

Army chief General Bipin Rawat Village Family Happy after become First CDS of India

बताया कि जनरल बिपिन रावत अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत (सेवानिवृत्त) पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष के समान ही कर्मठ, मेहनती और काबिल सैन्य अधिकारी हैं। उनके कुटुंब के सभी बच्चों के सामने जनरल बिपिन और उनके पिता का उदाहरण पेश किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक जनवरी को गांव पहुंचेंगे और उस दिन गांव में खूब जश्न मनाया जाएगा। वह बताते हैं कि उनका परिवार नोएडा में रहता है। उनकी शिक्षा देहरादून में हुई, लेकिन गांव से उनका खासा लगाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army chief General Bipin Rawat Village Family Happy after become First CDS of India

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ  ऑफ  डिफेंस (सीडीएस) नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत को सीडीएस का दायित्व सौंपा जाना उत्तराखंड का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सैन्य परंपरा पर गर्व है। जनरल रावत के सीडीएस बनने से हमारी यह गौरवमय परंपरा भी सम्मानित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रहित से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण पद की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सीडीएस से तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और देश की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

विज्ञापन
Army chief General Bipin Rawat Village Family Happy after become First CDS of India

उत्तराखंड के सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने भी जनरल रावत के सीडीएस बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि देश में सीडीएस बनाने की लंबे समय से मांग चल रही थी। कारगिल युद्ध के दौरान जिस प्रकार तीनों सेनाओं में आपसी सामंजस्य की कमी दिखी, उसके बाद इस पर गंभीरता से मंथन हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed