फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ में पाले ने बढ़ाई मुसीबत, फिसल रहे वाहनों को धक्का लगाने को मजबूर हुए पर्यटक, तस्वीरें...

Mon, 30 Dec 2019 04:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Extreme Frost in Uttarakhand Mountain Area Tourist Vehicles Skid on Road See Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब पाला मुसीबत बना हुआ है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर दुगलबिट्टा से आगे अत्यधिक पाला गिरने से पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो गए। साथ ही यहां जाम भी लग रहा है। 

Extreme Frost in Uttarakhand Mountain Area Tourist Vehicles Skid on Road See Photos
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को दिनभर हाईवे पर बनियाकुंड, दुगलबिट्टा और चोपता पहुंचने वाले पर्यटकों के वाहन नजर आए, लेकिन दुगलबिट्टा से अत्यधिक पाला गिरने के कारण यहां कई वाहन रपटते रहे, जिन्हें धक्का मारकर आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई पर्यटक घायल हो गए। 

Extreme Frost in Uttarakhand Mountain Area Tourist Vehicles Skid on Road See Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस समस्या के चलते दुगलबिट्टा से आगे जाम की स्थिति बनी रही। उधर, चोपता में होटल, लॉज और हट्स संचालकों को 30 फीसदी से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। दूसरी तरफ यहां कड़ाके की ठंड के चलते सुबह और शाम को तापमान माइनस में होने से खासी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Extreme Frost in Uttarakhand Mountain Area Tourist Vehicles Skid on Road See Photos
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटक नए साल के लिए ज्यादातार हर्षिल, धराली, रैथल, बार्सू आदि बर्फ से लकदक पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। होटल व होम स्टे अभी से बुक होने लगे हैं।धराली के होटल कारोबारी संजय पंवार ने बताया कि बर्फ से लकदक हर्षिल घाटी के बीच नववर्ष का जश्न मनाने के लिए अभी से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

विज्ञापन
Extreme Frost in Uttarakhand Mountain Area Tourist Vehicles Skid on Road See Photos
- फोटो : अमर उजाला

आलम यह है कि धराली, हर्षिल, बगोरी, मुखबा आदि स्थानों में मौजूद सभी होटल व होम स्टे में अभी से एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रैथल में होम स्टे चला रहे पंकज कुश्वाल ने बताया कि रैथल व बार्सू गांवों में इस वक्त 200 से 300 पर्यटक पहुंच चुके हैं, जबकि कई अन्य ने अपनी एडवांस बुकिंग करा ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed