फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी के 330 गांव बर्फ से ढके, 40 से ज्यादा सड़कें बंद, तस्वीरों में देखें हाल

Thu, 09 Jan 2020 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Snowfall covered 330 villages and 50 roads Blocked in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम मिजाज बिगड़ा रहा। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने को नहीं है। उत्तरकाशी और चमोली जिले में बर्फ में कैद गांवों की संख्या बढ़कर करीब 330 पहुंच चुकी है। वहीं प्रदेश में 26 मुख्य मार्गों समेत 40 से ज्यादा रास्ते बंद हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए हाल...

Snowfall covered 330 villages and 50 roads Blocked in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी में दिनभर की बारिश के बाद शाम करीब पांच बजे से बर्फबारी शुरू हुई तो होटलों में ठहरे सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने बाहर निकल आए। टिहरी जिले के धनोल्टी, नई टिहरी, चंबा, सुरकंडा, कद्दूखाल आदि क्षेत्रों में अपराह्न बाद जमकर बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी के कारण चंबा-धनोल्टी, लंबगंाव-प्रतापनगर, लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला, नगुन-भवान, घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।

Snowfall covered 330 villages and 50 roads Blocked in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

उधर, पहाड़ के अन्य हिस्सों में भी सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। उत्तरकाशी जिले में करीब दो सौ गांव बर्फ से ढक गए हैं। समुद्र सतह से 1500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत जिले के आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर दूसरे दिन भी यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall covered 330 villages and 50 roads Blocked in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में 130 गांव बर्फ से ढक चुके हैं। जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल आदि सुदूरवर्ती गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। 25 से अधिक पेयजल योजनाओं के स्रोत बर्फ में तब्दील हो गए हैं। लोग बर्फ पिघलाकर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Snowfall covered 330 villages and 50 roads Blocked in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

जिले में जोशीमठ-मलारी, गोपेश्वर-चोपता, जोशीमठ-औली, जोशीमठ-परसारी, जोशीमठ-नरसिंह मंदिर, सलूड़-डुंगरा, लोहाजंग-वाण, ग्वालदम-चिडिंगा मल्ला, निजमूला-पगना, घाट-रामणी मार्ग अवरुद्ध हैं। चमोली में मौसम के बिगड़े मिजाज को देेखते हुए डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed